फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंदगी मिलने पर डीपीआरओ नाराज

Tue, 13 Feb 2024 03:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत भंडरा व उरवारा का निरीक्षण किया। पंचायत भवन के निरीक्षण में भवन के बाहर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। जनसेवा केंद्र अधूरा मिला। जिसे शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराकर इसे संचालित करने को कहा। आरसीसी सेंटर के निरीक्षण में कंपोस्ट शेड नहीं मिला। यहां पहुंचने वाला मार्ग भी जर्जर था। पंचायत भवन में क्रय किए गए रिक्शा खड़े मिलने पर उनका संचालन कराए जाने व कूड़े का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत उरवारा के निरीक्षण में गंदगी मिलने और भवन जर्जर होने पर मरम्मत के निर्देश दिए गए। आरसीसी सेंटर के निरीक्षण में कार्य बंद मिलने पर चालू कराने को कहा गया। दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को एक सप्ताह के अंदर मिली खामियाें को दुरुस्त कराते हुए अवगत कराने को कहा गया। (संवाद)

बैंक में चला चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था
महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर जिले भर के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंकों में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। साथ ही यूपी-एमपी सीमा पर विभिन्न चेक पोस्ट में भी चेकिंग की गई। जिले के सभी थानों के प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ बैंकों में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों, वाॅर्निंग अलाॅर्म आदि को परखा। इसके बाद शाखा प्रबंधक से सुरक्षा बिंदुओं पर वार्ता की और ड्यूटी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें