फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मिथुन उर्फ अभिषेक दुबे (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
विशुनगढ़(कन्नौज)। फाइनेंस पर खरीदे गए वाहनों की किस्त वसूलने वाले 27 वर्षीय मिथुन उर्फ अभिषेक दुबे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी व पिता ने दोस्त पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अल्हनापुर निवासी मिथुन बुधवार को चाचा अनिल दुबे की ससुराल (नीबकरोरी, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद) बरसी में गया था। छिबरामऊ के मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी दोस्त रिंकू तिवारी साथ थे। चाचा अनिल दुबे ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे प्रभात तिवारी उर्फ रिंकू भतीजे अभिषेक उर्फ मिथुन को नीबकरोरी मंदिर में दर्शन कराने के लिए कह कर ले गया। एक घंटे बाद रिंकू ने बताया कि मिथुन उनके पुराने वाले मकान में बेहोश पड़ा है। इस पर वह लोग फर्रुखाबाद के राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मिथुन के पिता प्रमोद दुबे, पत्नी खुशबू ने रिंकू पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मिथुन अपने पिता व चाचा के बीच इकलौता वारिस था।
एक वर्ष पहले हुई थी शादी
मिथुन की शादी 29 जून 2020 को ग्राम लोधापुर से हुई थी। उसके दो माह की बेटी है। शादी प्रभात तिवारी उर्फ रिंकू ने कराई थी। मिथुन फाइनेंस की किस्त वसूलने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें