आवास विकास कालोनी सेक्टर चार में डूडा द्वारा
इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मोहल्ले वालों ने विरोध कर
सड़क का निर्माण रुकवा दिया। इनकी मांग है कि सड़क को सीमेंटेड बनवाया जाए।
लोगों ने पालिका पहुंचकर अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पालिका को सौंपा।
आवास
विकास कालोनी सेक्टर चार में डूडा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण करा रहा है।
मंगलवार को नालियों का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने शुरू
किया। मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई कि सड़क सीमेंटेड न बनकर इंटरलॉक
बनाई जाएगी।
इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने निर्माण कार्य
तत्काल बंद करा दिया। साथ ही नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर
सीमेंटेड सड़क बनवाने की मांग की।
मोहल्ले के संजय सिंह राठौर,
मोहम्मद रजी, प्रशांत, रामनरेश, सफीक, सलीम सिद्दीकी, समीर, महेंद्र सिंह,
मदन गुप्ता, बसरुद्दीन, संदीप प्रताप, अरविंद सिंह, राधा राठी, संजय सिंह,
सत्यवती, सबाना, नूर खां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आवास विकास के सभी
सेक्टरों में नगरपालिका सीमेंटेड सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि
सेक्टर-चार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
इन लोगों ने
मांग की कि यहां भी सीमेंटेड सड़कें बनवाई जाएं। इस संबंध में नगरपालिका के
अवर अभियंता दिनेश चंद्र तिवारी का कहना है सेक्टर-चार में डूडा द्वारा
इंटरलॉकिंग सड़क का प्रस्ताव स्वीकृत कर निर्माण कराया जा रहा है। इसमें
नगरपालिका का कोई दखल नहीं है।