दोपहिया वाहन के दौरान हेलमेट का साथ बेहद लाभदायक
है, इसलिए हेलमेट खरीदते वक्त किसी भी तरह की कंजूसी सही नहीं है, क्योंकि
हेलमेट शरीर की सुरक्षा से जुड़ा है जो सबसे बेशकीमती है। शहर में 400
रुपये से लेकर 2200 रुपये कीमत तक के हेलमेट उपलब्ध हैं।
उप संभागीय परिवहन
अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले भर की बाइक एजेंसियों को
निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे बाइक की बिक्री करते वक्त हेलमेट अवश्य
दें। बगैर हेलमेट के किसी को भी बाइक न बेंचे। साथ ही उपभोक्ताओं को हेलमेट
की क्वालिटी के बारे में भी बताएं।
आम तौर पर फुटपाथ पर किनारे बिकने वाले
हेलमेट अच्छी किस्म के नहीं होते हैं। इसलिए आईएसआई मार्का हेलमेट ही
खरीदें। उन्होंने बताया कि बाइक एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि
वे अच्छी क्वालिटी के हेलमेट रखें। सरायमीरा स्थित अमित एजेंसी के मालिक
अमित गुप्ता का कहना है कि उनके शोरूम में हेलमेट को लेकर ग्राहकों को
जागरूक किया जा रहा है।
बताया कि 400 रुपये से लेकर 2200 रुपये रेंज तक के
हेलमेट मुहैया हैं। लोगों को अपनी सुविधानुसार हेलमेट लेने को कहा जाता है।
साथ ही उन्हें हर हाल में हेलमेट पहनकर ही बाइक लेकर रोड पर निकलने के लिए
प्रेरित किया जाता है।