फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धार्मिक आयोजनों में भड़काऊ गाने न बजाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला शांति समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान अश्लील या भड़काऊ गाने न बजाए जाएं। मोहर्रम में निकलने वाले ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखी जाए, यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 27 जून से मोहर्रम शुरू हो गए हैं और छह जुलाई तक चलेंगे। 10 जुलाई को आषाढ़ी पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा है। श्रावण माह 11 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा। सभी पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए, जिससे पूर्व की भांति जनपद की सांप्रदायिक एकता की मिसाल कायम बनी रहे। कांवड़ यात्रा और श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा की दृष्टि से पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य सेवा, ट्रैफिक नियंत्रण आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन करें। साथ ही साथ निराश्रित पशुओं को पकड़कर संरक्षित करने के भी निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देश दिए कि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए डॉक्टर की टीम बनाकर तहसील के कंट्रोल रूम में बैठाया जाए, जिससे सूचना मिलने पर समय से चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें