फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाद गोदामों पर पहुंचकर डीएम ने जानी उपलब्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में रबी सीजन में अगेती आलू, सरसो की बुवाई शुरू हो चुकी है। खेत की तैयारी के समय बुवाई से पहले नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटास उर्वरकों की आवश्यकता होती है। जिले की सहकारी समितियों में अब तक 2033 मीट्रिक टन एनपीके व डीएपी का वितरण किया जा चुका है। इसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गोदामों में पहुंचकर उपलब्धता जानी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के किसान रबी के सीजन में अगेती आलू व सरसों की बुवाई शुरू कर चुके हैं। खेतों को तैयार करने के समय बुवाई से पहले जिले की सहकारी समितियों से अब तक 2033 मीट्रिक टन एनपीके व डीएपी का वितरण किया जा चुका है। 1860 मीट्रिक टन एनपीके व सीएपी आज (25 सितंबर) से समितियों पर पहुंचना प्रारंभ हो जाएगी। इसके अलावा पीसीएफ बफर गोदाम में उपलब्ध 2873 मीट्रिक टन एनपीके समितियों में भेजी जाएगी।
इससे किसानों को सहकारी समितियों से फास्फेटिक उर्वरक निरंतर उपलब्ध होता रहेगा। जिले में वर्तमान में लगभग 3200 मीट्रिक टन डीएपी, चार हजार मीट्रिक टन एमओपी, 12 हजार मीट्रिक टन एनपीके और सात हजार मीट्रिक टन एसएसपी (सुपर) की उपलब्धता है।
विज्ञापन

कहा कि इसके अलावा कई निजी कंपनियों की फास्फेटिक उर्वरकों की रैंक प्रस्तावित है। किसान डीएपी की अनुपलब्धता होने पर फास्फोरस की पूर्ति के लिए एनपीके के विभिन्न ग्रेड (एनपीके 10:26:20, एनपीके 20:20:0:13, एनपीके 15:15:15. एनपीके 16:16:16, टीएसपी 0:46:0), एसएसपी (सुपर) एवं पोटास का उपयोग करें, जो कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें