फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अभियान चलाकर चार गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए नगर पालिका ने अभियान चलाया। सोमवार देर शाम को नगर पालिका टीम ने सदर क्षेत्र की सड़कों से चार गोवंशों को पकड़ा और अस्थाई गोशाला में संरक्षित कराया।
विज्ञापन


सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। साथ ही खेतों में निराश्रित गोवंश किसानों की फसल को नष्ट कर रहे हैं। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने नगर पालिका व पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर शाम को नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने सड़क पर घूम रहे चार गोवंशों को पकड़कर अस्थाई गोशाला में संरक्षित कराया। ईओ रावेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के गोवंश नगर पालिका की सीमा क्षेत्र में घूमते हुए पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें