फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने पर तालग्राम में बैरीकेडिंग करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दो बैंक कर्मियों, नगर पंचायत कर्मी समेत बुधवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। इसमें एक बैेंककर्मी होम क्वारंटीन किया गया है, अन्य को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 463 पहुंच गई है। इसमें चार की मौत हो चुकी है और 347 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। इस समय 113 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। हॉटस्पॉट की संख्या 57 हो गई है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले बैंक कर्मियों में एक आईडीबीआई बैंक अशोकनगर और दूसरा बंधक बैंक का है। आईडीबीआई बैंक के कर्मी की उम्र 40 और बंधक बैंक कर्मी की 26 वर्ष है। इसके अलावा यशोदानगर निवासी 54 वर्षीय अधेड़, सराय प्रयाग गुरसहायगंज में 28 वर्षीय महिला, नकालान तालग्राम में 27 वर्षीय नगर पंचायत कर्मचारी भी संक्रमित निकले हैं। रूपपुर छिबरामऊ में 58 वर्षीय महिला, उसके पड़ोस में रहने वाली 28 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय बुजुर्ग, 22 वर्षीय युवक और बनवारी नगर में 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
तिर्वा के अशोकनगर में 65 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव निकला है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी को होम क्वारंटीन किया गया है। अन्य को मेडिकल कालेज तिर्वा और गौतम बुद्ध मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनसेट...
नगर पंचायत कर्मी के परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग
तालग्राम। नगर पंचायत तालग्राम में कार्यरत 27 वर्षीय कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य टीम नकालान पहुंची और परिजन व पड़ोसियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। ईओ घनश्याम राय ने बताया नगर पंचायत कार्यालय को भी सैनिटाइज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें