कन्नौज। दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को शत-प्रतिशत रोजगार दिया जाए। इससे लोगों को काम के लिए परेशान न होना पड़े और वह दोबारा बाहर न भागे। यह निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने दिए।
मंगलवार शाम को वह कैंप कार्यालय प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना पर बोल रहे थे। कहा कि सभी नगर पंचायत और नगर पालिका शहरी क्षेत्र में दैनिक रोजगार करने वाले पथ विक्त्रस्ेता, फेरी वाले फल विक्त्रस्ेता, बाल काटने वाले जैसे लोगों को इन योजना में शामिल करें। उन्हें 10 हजार की कार्यशील पूंजी न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की गारंटी नहीं ली जाएगी। यदि विक्त्रस्ेता डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से लेन देन रखता है तो उसको अन्य फायदे दिए जाए।
डीएम ने पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के सापेक्ष जियो टैगिंग, प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय किस्त के बारे में जानकारी ली। इसमें विभग ने बताया 10,330 स्वीकृत आवासों के सापेक्ष मात्र 8041 आवासों का जियो टैगिंग की गई है। उन्होंने आईएचएसडीपी के अंतर्गत बानाए गए आवासों को हस्तांतरित में पूरा तो अफसरों ने बातया इसमें लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। डीएम ने एसडीएम व पुलिस बल की मदद से इन आवासों को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। बैठक में एडीएम गजेंद्र कुमार, प्रभारी सीडीओ एनबी सविता समेत कई अफसर मौजूद रहे।