फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः पीआरडी जवान को बिना मास्क देख भड़के डीएम, फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ में मेडिकल स्टोर के बाहर पीआरडी जवान को बिना मास्क के देख डीएम भड़क गए। उन्होंने फटकार लगा दी। डीएम मुख्य मार्ग पर बाजार की स्थिति देखने निकले थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह जिले के अधिकारियों के साथ नगर में पहुंचे। उन्होंने हॉटस्पॉट मोहल्लों के प्रवेश और निकास के बारे में एसडीएम गौरव शुक्ला से जानकारी ली।
मोहल्ला ऊंचा बिरतिया की पुलिया के पास ड्यूटी पर तैनात एसआई गुलाब चंद्र खरे और अन्य सिपाहियों को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुलाकर कहा कि इस प्वाइंट पर 28 दिन तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। पुलिस कर्मियों के बैठने के लिए छायादार स्थान होना चाहिए।
विज्ञापन

कुर्सियाें को भी सैनिटाइज कराया जाए। अफसरों ने जीटी रोड से पश्चिमी बाईपास होते हुए नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें