फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील बूथों को डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
चाौपाल में डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शांत एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीएम डा. अशोक चंद्र व एसपी दिनेश कुमार पी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बेखौफ होकर मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार को अधिकारी सबसे पहले इस्माइलपुर प्राइमरी पाठशाला मतदान बूथ कुसुमखोर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों को बुलवाकर चौपाल लगाई। ग्रामीणों से मतदान के दौरान आने वाली दिक्कतों और अराजक तत्वोें के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह बेखौफ होकर मतदान करें। मतदान में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय माछा के बूथ संख्या 35 व प्राथमिक विद्यालय सढ़ियापुर के बूथ संख्या 193 सहित अन्य कई बूथों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को शांत, निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर मतदान करने का आह्वान किया।

डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर परिधि के बाहर बस्ते लग सकेंगे। मतदान केंद्र पर अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा डीएम ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, बिजली, महिला-पुरुष शौचालय सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम सदर डा. अरुण कुमार, सदर कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा, के अलावा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें