फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों में बिजली और रैंप की व्यवस्था नहीं

Sun, 29 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों के किए गए दौरे की रिपोर्ट सौंपी हैं, उसमें 712 व हाइडिल की रिपोर्ट में 351 बूथों में बिजली का प्रबंध न होने की बात कही गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों को सोमवार तक अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा है कि कुछ ऐसे भी बूथ है, जहां पर लाइट का प्रबंध है, लेकिन स्कूल में वायरिंग नहीं है। अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि वह इस कार्य को प्रमुखता से पूर्ण कर लें। 111 स्थानों पर रैंप न होना बताया गया है। बीएसए ने कहा कि ये ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर रैंप की आवश्यकता नहीं है। कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां पर समतलीकरण कराया जाना है। एडीएम ने इन बूथों की रिपोर्ट बनाकर देने के निर्देश दिए।

डीआईओएस को निर्देशित किया कि माध्यमिक के पांच ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर रैंप नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की आई रिपोर्ट में बताया गया कि 157 जगहों पर हैंडपंप में दिक्कत है। कहा कि इसमें 114 स्थान हैं, इनमें केवल सात हैंडपंप रिबोर व 14 की मरम्मत कराई जानी है। शेष हैंडपंप सही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी के मीटिंग में शामिल न होने पर नाराजगी जताई। एडीएम ने कहा कि 152 बूथों में शौचालय निर्माण की प्रगति अब तक नहीं बताई गई। बीएसए को निर्देश दिए कि 82 भवनों में खिड़की, दरवाजे व अन्य कमियों की रिपोर्ट मिली है। उनको तत्काल दुरुस्त करा दिया जाए।

बैठक में एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार, एसडीएम छिबरामऊ उदयवीर यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत पी.राम, डीआईओएस केपी सिंह, बीएसए एपी सिंह, तहसीलदार सदर एसडी पवार, असिस्टेंट कमिश्नर पंकज लाल, पूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके सक्सेना, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें