फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। दिव्यांग युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी बादाम सिंह (22) पुत्र दयाराम का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बादाम सिंह दिव्यांग था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिछले साल अप्रैल माह में रिश्तेदार युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें वह जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद वह गुमसुम रहने लगा। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पाकर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से नमूने लिए। युवक के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें