फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन में मंडल में जिला अव्वल

Sat, 07 Sep 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन छह सितंबर तक कानपुर मंडल में सर्वाधिक आवेदन कन्नौज से किए गए हैं।
विज्ञापन

अब अंतिम तिथि तक और ज्यादा आवेदन कराने के शिक्षक प्रयास कर रहे हैं। जनपद नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि इस बार छह सितंबर तक कन्नौज से सर्वाधिक 1630 आवेदन किए गए हैं।
कानपुर नगर से 1513, कानपुर देहात 996, ओरैया 967, इटावा 1542, फर्रुखाबाद 1348 आवेदन हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह डाटा मनोविज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज से प्राप्त हुआ है। अभी 14 दिन और आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन होंगे। परीक्षा एक सत्र में दो भागों में आयोजित होगी। प्रथम भाग सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण का होगा। इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
द्वितीय भाग में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण होगा। इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 35 विज्ञान, 35 सामाजिक विज्ञान और 20 प्रश्न गणित के होंगे।
प्रत्येक भाग के लिए 90 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। ऋणात्मक अंकन नहीं है। उन्होंने शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें