फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी स्लीपर बस, दो घायल

Sat, 07 Sep 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। आजमगढ़ से 40 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहे स्लीपर बस लोडर को बचाने में अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक सहित दो लोग घायल हो गए। सवारियों ने बताया कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। गुरुवार रात आजमगढ़ से 40 सवारियां लेकर कृष्णा ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली जा रही थी।
एक्सप्रेस-वे के थाना ठठिया क्षेत्र के बहसुइया गांव के पास पहुंचते ही कट से अचानक लोडर आ गया। लोडर को देख चालक चकित हो गया और बस अनियंत्रित हो गई।
बस एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में बस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, हादसे में बस चालक प्रतापगढ़ निवासी रामजीत व सुरेंद्र मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को पास के ही अस्पताल से प्राथमिक इलाज कराया। थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। केवल बस क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें