डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार शाम संपन्न हुई। प्रतियोगिता में तिर्वा ने चैंपियनशिप हासिल की तो कन्नौज को दूसरा स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग में तिर्वा के आनंद कुमार ने चैंपियनशिप जीती।
सीनियर बालिका वर्ग में तिर्वा की श्वेता पाल चैंपियन रही। जूनियर बालक वर्ग में तिर्वा के हरनाम सिंह व जूनियर बालिका में तिर्वा की प्रिया ने चैंपियनशिप जीती। सब जूनियर बालक में कन्नौज के शिवम सिंह व सब जूनियर बालिका में तिर्वा की राधा को चैंपियनशिप प्रदान की गई। डीआईओएस ने चैंपियनशिप जीतने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
रविवार सुबह पांच हजार मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में तिर्वा के आनंद कुमार प्रथम, भूपेंद्र कुमार द्वितीय व कन्नौज के रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर की दौड़ में तिर्वा के अजीत सिंह प्रथम, छिबरामऊ के मंगेश कुमार द्वितीय व धीरू कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर की दौड़ में तिर्वा के अजीत सिंह प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय व छिबरामऊ के मनोज कुमार राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। क्रास कंट्री दौड़ में तिर्वा के भूपेंद्र प्रथम, कन्नौज के रवी पाल द्वितीय व छिबरामऊ के अनूप तीसरे स्थान पर रहे।
डिसकस थ्रो में तिर्वा के अरुण कुमार प्रथम, जानू द्वितीय व कन्नौज के प्रशांत पाल तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में तिर्वा के निखिल प्रथम, सचिन यादव द्वितीय, छिबरामऊ के मनमोहन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हाफ स्टेप जंप में छिबरामऊ के मंगेश कुमार प्रथम, तिर्वा के सचिन द्वितीय व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग तीन हजार मीटर की दौड़ में छिबरामऊ के रुपेंद्र प्रथम, कन्नौज के मुस्तकीम द्वितीय, तिर्वा के धीरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
200मी.दौड़ में तिर्वा के सुशील कुमार प्रथम, कन्नौज के अंकित पाल द्वितीय व तिर्वा के प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। 400 मी.में तिर्वा के सुशील कुमार प्रथम, छिबरामऊ के सुमित कुमार द्वितीय, कन्नौज के अंकित पाल तीसरे स्थान पर रहे।
हैमर थ्रो में तिर्वा के सुशील कुमार प्रथम, मनीष द्वितीय, छिबरामऊ के योगेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में छिबरामऊ के कपिल पोरवाल प्रथम, विमल शाक्य द्वितीय, तिर्वा के अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में तिर्वा के हरनाम प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय, छिबरामऊ के सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में तिर्वा की श्वेता पाल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, कन्नौज की नीलम पाल तीसरे स्थान पर रहीं। क्रास कंट्री रेस में तिर्वा की श्वेता पाल प्रथम, आरती यादव द्वितीय रही।
हेमर थ्रो में छिबरामऊ की वंदना सिंह प्रथम, तिर्वा की शीलू द्वितीय व मोनिका राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं। जैबलिन थ्रो में तिर्वा की सुमन प्रथम, बेबी द्वितीय व छिबरामऊ की अराधना तीसरे स्थान पर रहीं। हाई जंप में छिबरामऊ की शुभम प्रथम, तिर्वा की बेबी द्वितीय व सुमन तीसरे स्थान पर रहीं।
इस तरह से दो दिनों तक चली खेलकूद प्रतियोगिताओं में तिर्वा तहसील के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। दूसरा स्थान कन्नौज तहसील के छात्र-छात्राओं का रहा। छिबरामऊ तहसील के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे।