फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल

Mon, 16 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड सरायमीरा किनारे स्थित एक होटल में छात्र-छात्राओं की डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने धमाल मचाया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


 
एक नई उन्नति फाउंडेशन ने टैलेंट प्लस डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता में जेपीएस, चौ. विश्वनाथ सिंह आवासीय स्कूल, माया देवी इंटर कॉलेज, रानी देवी इंटर कॉलेज, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अशोक दुबे इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक कुमार व सचिव अवधेश चंद्र निषाद ने बच्चों के साथ दीप जलाकर किया। तत्पश्चात नौनिहालों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


 
इसी कड़ी में नृत्य, भजन व अन्य गीतों का आगाज बच्चों ने किया और लोगों की वाहवाही लूटी। अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि हर वर्ष बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  इससे बच्चों में जोश रहेगा। पुरस्कार देने और उनको आगे बढ़ाने से मनोबल भी बढ़गा।


प्रतिभाग करने वाली शिवा अवस्थी, भूमि कटियार, श्रेया तिवारी, शगुन तिवारी, अनन्या श्रीवास्तव, पूर्णिमा दीक्षित व अभय प्रताप सिंह को पुरस्कृत किया गया।

 
इस मौके पर जितेंद्र कटियार, राजीव राजपूत, अंकित कटियार, रवि शर्मा, शुभम पांडेय, वेद प्रकाश बाथम व निहाल वर्मा मौजूद रहे। इससे पहले पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि नीलम दुबे और पूजा यादव ने कहा कि बच्चे खूब मेहनत करें। इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आएगी और वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें