फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को नहीं मिली 24 घंटे बिजली

Sun, 03 Dec 2017 11:55 PM IST
kannauj
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निर्माधीन विद्युत उप केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करने के लिए दिए गए बजट के बाद भी अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने का सपना पूरा नहीं हो सका है। संस्था ने मकरंदनगर से जिला अस्पताल तक अंडरग्राउंड केबल तो डाल दी लेकिन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण नहीं किया। इससे मरीजों को बिजली जाने पर अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए सपा शासनकाल में कार्यदाई संस्था उत्कर्ष एसोसिएट को करीब 2 करोड़ रुपये का टेंडर दिसंबर 2016 में दिया गया था। संस्था ने काम तेजी से शुरु करा दिया। जिला अस्पताल परिसर में पूर्व की ओर जगह चिह्नित कर विद्युत उपकेंद्र तैयार किया जाने लगा। उधर मकरंदनगर से जिला अस्पताल तक 33000 केवी की अंडरग्राउंड लाइन डाल दी गई।

अचानक बजट का अभाव होने पर कार्यदाई संस्था ने काम बंद कर दिया। बताया जाता है कि संस्था को बिजलीघर बनाने के लिए जो बजट दिया गया था, उसमें मकरंदनगर से जिला अस्पताल तक ऊपर से लाइन बिछाने का प्लान था। लेकिन शहर में अंडरग्राउंड केबल डाले जाने से अंडरग्राउंड केबल बिछाने का निर्णय ले लिया गया। इसके चलते कार्यदाई संस्था ने पहले अंडरग्राउंड केबल डालने का काम किया। इससे बजट समाप्त हो गया। शासन से बजट की मांग की गई लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी बजट नही मिल सका।
विज्ञापन


अब विभागीय अधिकारियों ने टेंडर को रिवाइज कर शासन को भेजा है। जल्द ही बजट मिलने की संभावना को देखते हुए कार्यदाई संस्था ने दो दिन पहले दो ट्रांसफार्मर (250 केवीए) के एकत्र कर लिए है। अवर अभियंता दीप चंद्र ने बताया कि बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलते ही काम चालू कर दिया जाएगा। करीब 8 माह में विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।

नहीं हो पा रहे एक्सरे व अल्ट्रासाउंड
कन्नौज। जिला अस्पताल में वैसे तो जनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन डीजल की खपत अधिक होने से जेनरेटर नही चलाया जाता है। बहुत ही जरूरी काम होने पर जेनरेटर चलाया जाता है। सुबह के समय यदि किसी कारणवश बिजली नही आई तो जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का न तो एक्सरे हो पाता है और न ही अल्ट्रासाउंड। मरीज बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं।

नवजात शिशु के वार्ड में छोटे जनरेटर से होता काम
कन्नौज। जिला अस्पताल में एसएनसीयू सहित कई बच्चों के वार्ड है जहां 24 घंटे बिजली की आवश्यकता रहती है। बिजली गुल होने पर छोटा जनरेटर चला कर वहां बिजली दी जाती है। यहां वार्ड में लगा एसी चलाना मजबूरी होता है। मरीजों के वार्ड में इनवर्टर से काम चलाया जाता है। यदि अधिक समय तक बिजली गायब रही तो मरीजों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार---
जिला अस्पताल में विद्युत उपकेंद्र का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। शासन से बजट रिवाइज कर मांगा गया है। जैसे ही बजट आता है काम चालू कर दिया जाएगा।
एसएल अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता (विद्युत) कन्नौज



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें