फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-बसपा समर्थक भिड़े, जमकर पथराव

Sun, 03 Dec 2017 11:51 PM IST
kannauj
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : डेमो इमेज
विज्ञापन
गुरसहायगंज। निकाय चुनाव संपन्न होते ही चुनावी रंजिश खुलकर सामने आ रही है। शुक्रवार को जहां समधन में वर्तमान व निवर्तमान प्रत्याशियों के बीच जमकर पथराव हुआ था। पीएसी ने किसी तरह मामला संभाल लिया। वहीं रविवार की देर रात करीब 10 बजे कस्बे में बसपा-भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर दोनो पक्ष के समर्थकों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में मौके से दो को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब 10 बजे कस्बे की तिर्वा रोड पर बसपा से पालिकाध्यक्ष चुने गए धीरेंद्र आर्य के समर्थक नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी छुड़ा रहे थे। इसी रोड पर धीरेंद्र आर्य का आवास भी है। वहीं इसी रोड पर भाजपा के कई समर्थकों के भी आवास भी है। आतिशबाजी छुड़ाने के दौरान दोनो पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए।

हार-जीत को लेकर दोनो पक्ष एक दूसरे पर तंज कसने लगे। तभी दोनों पक्षों से गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनो पक्षों में पथराव शुरु हो गया। करीब 15 मिनट तक दोनो पक्षों से पथराव किया गया। घटना से कस्बे में हड़कं प मच गया। पथराव से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पाकर कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम, एसआई कालीचरण, राजबहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनो पक्षों को मौके से खदेड़ा। कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई हैै। बताया कि दो युवकों को मौके से ही पकड़ा गया है पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें