फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजलीघर की बाउंड्रीवाल को लेकर विवाद, महिलाओं ने गिराई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बिजलीघर के चारों ओर बनाई जा रही बाउंड्रीवाल को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कारण था कि बाउंड्री निर्माण के कारण आसपास रहने वाले लोगों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आक्रोशित महिलाओं ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया।
विज्ञापन

बिजलीघर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसके चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है और मुख्य प्रवेश द्वार स्थापित किया जाना है। हालांकि इस निर्माण कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण रास्ते बंद हो गए हैं। मुख्य गेट के पास स्थित डॉ. तोमर का अस्पताल, श्री कृष्णा काॅवेंट स्कूल तथा डॉ. दीक्षित नेत्र चिकित्सालय तक जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हैं। इसलिए मरीजों, छात्रों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। सोमवार की शाम जब मोहल्ला सीमांत नगर की ओर जाने वाले रास्ते को भी बंद किया जाने लगा, तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने मौके पर पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि बिजलीघर परिसर में स्थित प्राचीन गंगेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही है। निर्माणाधीन दीवार गिराए जाने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान निकालने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी पंकज चौधरी का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं को आगे कर अराजकता कर रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें