तहसील सभागार में सीडीओ उदयराज यादव की अध्यक्षता में
मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। करीब तीन माह के बाद आयोजित हुए
तहसील दिवस का प्रचार न होने से फरियादियों की संख्या काफी कम रही। कई
विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी नदारत रहे।
इस दौरान 54 शिकायतें आई,
इनमें महज एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका। तहसील दिवस के
दौरान सीडीओ ने अफसरों से कहा कि तहसील दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का
निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाए। फरियादियों के मोबाइल नंबर पर उनकी
शिकायत के निस्तारण की जानकारी भी मुहैया कराई जाए।
इस दौरान 54 लोगों ने
कई समस्याओं से संबंधित फरियादें अफसरों के समक्ष रखी। इस दौरान एसडीएम
उदयवीर सिंह, सीओ सुरेंद्रपाल सिंह, उमर्दा बीडीओ, कोतवाल श्यामवीर सिंह
आदि मौजूद थे।