फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बचाव के लिए रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राकेश मिश्रा व अन्य - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में डायरिया, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों की शुरुआत हो जाती है। थोड़ी जागरुकता से बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष रूप से ध्यान दें।
प्रशिक्षित आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम घर-घर जाकर दिमागी बुखार, कोविड-19 और संक्रामक रोगों के प्रति जागरुकता अभियान चलाएं।
कहा कि नियंत्रण माह में बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी दी जाएगी।
24 से 30 जून के मध्य ग्राम प्रधानों की विशेष व मासिक बैठक करें। साफ-सफाई जन जागरुकता, हैंडपंप की मरम्मत, उथले हैंडपंपों का चिह्नीकरण, स्वस्थ्य पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
डीएम ने कहा कि जिले में ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन का जगह-जगह छिड़काव करने के लिए उसकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता कर ली जाए। बच्चों और गर्भवती माताओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एचएमआईएस, मातृ मृत्यु, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की। बैठक में जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें