फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दिव्यांग को वैन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सड़क पार कर रहे दिव्यांग को गुरुवार की रात पीछे से आ रही वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम महमूदपुर खास निवासी रामेंद्र प्रजापति (65) गुरुवार रात सब्जी की दुकान से घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय छिबरामऊ की ओर से आ रही वैन ने रामेंद्र को पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका है। उनके तीन पुत्र हैं और तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें