फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर के बाहर सोए दिव्यांग ई-रिक्शा चालक का शव गांव के बाहर नलकूप के हौद में नग्नावस्था में पड़ा मिला। नलकूप से कुछ दूरी पर दो अलग-अलग स्थानों पर खून पड़ा हुआ था। ई-रिक्शा चालक को घर से बुलाया गया फिर धारदार हथियार से हत्या कर शव को हौद में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन







गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी आफताब (25) दिव्यांग था। वह ई-रिक्शा चलाने के साथ ही पिता अलमशार की परचून की दुकान में मदद करता था। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार रात वह घर के बाहर सो गया। मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर काम करने के लिए गए तो नलकूप में आफताब का नग्नावस्था में शव पड़ा देखा।
घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ कमलेश कुमार, कोतवाल आलोक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून और मिट्टी के नमूने जुटाए। एसपी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाए रही है।
विज्ञापन




इनसेट
सिर पर धारदार हथियार से किया गया हमला
आफताब के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे साफ जाहिर है कि धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि घटना में तीन से चार लोग शामिल होंगे।

इनसेट

खाने के पत्तल और पाउच मिले

नलकूप के पास ही खाना खाने के बाद पत्तल और शराब के पाउच पड़े मिले हैं। ऐसा लगता है कि पहले आफताब को शराब पिलाई गई और वहीं पर बैठ कर खाना खाया गया। इसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस आफताब के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। कोतवाल ने बताया कि आफताब की आखिरी बार जिस व्यक्ति से बातचीत हुई, उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। जब उसे तलाश किया गया तो पूरा परिवार गायब मिला। हत्या में उसके शामिल होने की आशंका है।

इनसेट
डॉग स्क्वाड नहीं लगा सका सुराग
हत्या के खुलासे के लिए आए डाॅग स्क्वाड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वाड भी सुराग नहीं लगा सका। संभावना है कि घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच जाने से घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी। परिजनों ने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही है। शव के नग्नावस्था में मिलने से माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में आफताब की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें