फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उरई के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला मुख्यालय से उरई के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिल रही है। बस स्थानीय डिपो से प्रतिदिन सुबह सात बजे उरई के लिए रवाना होती है। बस उमर्दा, बेला, दिबियापुर, औरैया होते हुए दोपहर 12 बजे उरई पहुंचेगी। इसके बाद साढ़े बारह बजे उरई से चलकर इसी मार्ग से होकर शाम सात बजे कन्नौज पहुंचती है।
विज्ञापन

उरई के लिए बस सेवा शुरू होने से उमर्दा, बेला, दिबियापुर होते हुए औरैया जाने वाले यात्रियों को राहत मिल रही है। अभी तक यहां से औरैया के लिए केवल एक बस जाती थी। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां से तिर्वा के लिए वाहन मिलते हैं, जबकि उमर्दा, बेला, दिबियापुर जाने के लिए सीधे पहुंचने की व्यवस्था नहीं थी।
तिर्वा ने वाहन बदलकर जाना पड़ता था, जिससे महिला व बच्चों को दिक्कत होती थी। गुरुवार को चालक चांद बाबू व परिचालक राधा पाल बस लेकर मुख्यालय से उरई के लिए रवाना हुए। एआरएम अभिषेक वाजपेयी ने बताया कि बस सुबह सात बजे कन्नौज से चलकर 12 बजे उरई पहुंचती है तथा आधा घंटा बाद उरई से चलकर शाम सात बजे कन्नौज आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें