फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने सरकार को कोसा

Sat, 27 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले जिले के कई विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शनिवार को विकास भवन में सभा कर सरकार को कोसा। नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राममहेश वर्मा, जिला सचिव मकरंद सिंह यादव ने कहा कि राजकीय, निगम, निकाय, प्राधिकरण समेत समस्त विभागों के जेई को 30 लीटर पेट्रोल के बराबर मासिक भुगतान कराया जाए। फिलहाल एक मार्च तक कार्य बहिष्कार चल रहा है। दो मार्च से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

इस मौके पर दीपक कुशवाहा, आकाशदीप, ओमपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, राजीव त्रिपाठी, दिनेश यादव, अक्षय पटेल, आदर्श बाबू कटियार, मनोज रमन, मो. शाहिद, शंभू दयाल, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें