फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 50 हजार का सामान राख

Sat, 27 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी उमर्दा क्षेत्र के गांव बघेलेपुरवा में एक घर में लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक वृद्धा व दो मवेशी झुलस गए। ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


बघेलेपुरवा निवासी ज्ञान सिंह यादव के घर के छप्पर में शनिवार को अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आननफानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी के अनुसार अग्निकांड में घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, गृहस्थी का सारा सामान जल गया।

वहीं दो भैंस जलकर झुलस गईं। घरेलू सामान को बचाने के चक्कर में गृहस्वामी ज्ञान सिंह की मां सियादुलारी (70) भी झुलस गईं। सूचना पाकर लेखपाल सनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें