फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित और राज बब्बर आज कन्नौज में

Mon, 25 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के साथ जनसभा स्थल का जायजा लेते प्रांतीय उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की सीएम पद की दावेदार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राज बब्बर सोमवार को शहर में होंगे। वे एसबीएस कालेज के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को कार्यवाहक प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस सभा में सांसद संजय सिंह व अन्य प्रांतीय नेता भी शिरकत करेंगे। रविवार को खेल मैदान में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने मंच व बैरीकेडिंग की व्यवस्थाएं देखीं। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ भीड़ जुटाने को लेकर चर्चा की। बाद मेें जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीला दीक्षित का काफिला दोपहर 12 बजे ग्राउंड पर पहुंचेगा।

कांग्रेसी नेता जनसभा के माध्यम से प्रदेश सरकार की असफलताओं का पर्दाफाश करेंगे। प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाए जाने के लिए कन्नौज की जनता से अपील की जाएगी। बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कन्नौज में और तेजी के साथ विकास कार्य कराएं जाएंगे। इस दौरान ऊषा दुबे, महेश पांडेय, शमशाद खां, अविनाश दुबे, इमरान, शिवम तिवारी, चेतन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें