फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबी घाट से अवैध दुकानें हटवाई गईं

Sun, 31 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर रखी दुकानें पालिका ने हटवा दी। इस दौरान कर्मचारियों ने धोबी घाट पर बने कपड़ा धोने वाले पत्थर तोड़ डाले, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। बाद में चेयरमैन ने इनको दोबारा बनवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अफसरी में धोबी घाट तालाब के सामने पिछले कई दिनों से लोगों ने अवैध लकड़ी आदि का खोखा रखकर वहां व्यापार शुरू कर दिया था। शनिवार को भी एक नया खोखा रखने से मामला गर्मा गया। कई लोगों ने शिकायत पालिका में कर खोखा हटाने की मांग की।

इस पर पालिका के कार्यालय अधीक्षक आरपी सिंह, कोतवाल संतोष व्यास के साथ मौके पर पहुंचा और दुकानें हटवा दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का भी प्रयास किया, पर पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मियों ने धोबीघाट पर बने कपड़ा धोने वाले कई पत्थर भी तोड़ डाले, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें