कलक्ट्रेट में शनिवार को सीएम के कार्यक्रम एवं विकास
भवन में ई रिक्शा वितरण को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें अफसरों को दिशा
निर्देश दिए गए।
एडीएम संतोष वैश्य ने कन्या विद्या धन व लैपटाप वितरण
को लेकर निर्देश दिए कि इन दोनों योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सूचित कर
दिया जाए। इसके अलावा इनके आई कार्ड बनवा लें। सीडीओ उदयराज यादव ने कहा
कि छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने व लाने की व्यवस्था कर ली
जाए।
इसमें जिन टीचरों व अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई जानी है, वह लगा दी
जाए। इस दौरान डीआईओएस केपी सिंह यादव, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश
बघेल, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद थे। उधर, विकास भवन में
डूडा के परियोजना प्रबंधक ने ई रिक्शा के पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षित
किया। उनके कागजातों को तैयार कराने के साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम
के दिन सभी अपने गले में आई कार्ड डालकर पहुंचेंगे।