फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरतेरस के लिए बर्तन बाजार तैयार

Wed, 26 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
दुकान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनतेरस के लिए बर्तन बाजार सज गए हैं। पीतल, स्टील सहित इंडक्शन बर्तनों की अच्छी मांग है। थोक दुकानों के अलावा फुटपाथ पर भी बर्तनों की दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। सरायमीरा बाईपास स्थित कुशवाह बर्तन भंडार दुकान के मालिक बताते हैं कि बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं। वहीं सजावट के सामान की दुकानों पर गृहणियों की भीड़ है। गारमेंट्स, कांच के आइटम, इलेक्ट्रानिक्स सामान आदि की दुकान पर त्यौहार की रंगत नजर आने लगी है।
विज्ञापन


धनतेरस पर अधिकतर लोग स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों की खरीददारी करना शुभ मानते हैं। इसके चलते बर्तन बाजार में खासी रौनक बनी हुई है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महंगाई जरूर बढ़ी है, लेकिन व्यापारी महंगाई का असर नहीं मान रहे हैं। स्टील बर्तनों में क्त्रिस्स्टल गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन कुकर छाए हुए हैं। वहीं, स्टील के पूजन थाल, सिल्वर टच डिजाइन के बर्तनों की भरमार है।

हालांकि पीतल के बर्तनों के प्रति लोगों का रूझान इस बार भी कम है। बर्तन कारोबारी अनिल कुशवाह का कहना है कि पीतल के गणेश-लक्ष्मी, घंटा, दीपक हमेशा की तरह इस बार भी पसंद किए जा रहे हैं। उधर, पांच दिन तक चलने वाला दीपावली का त्योहार धनतेरस के साथ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। बर्तन के अलावा  ज्वैलर्स, वाहन शोरूम, इलेक्ट्रानिक्स आइटमों सहित अन्य दुकानों में भी त्योहार की रौनक है। मिट्टी के दीये, रंगोली बनाने में काम आने वाले रंग, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा से बाजार पटा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें