फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छिपाकर किया दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। धर्म छिपाकर युवती से प्रेम-प्रसंग शुरू कर युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह कर दबाव बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती ने जलालाबाद निवासी आमिर, अवैश खान, खालिदा बेगम, फरहा खान और सफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी आमिर से मुलाकात हुई थी। आमिर ने धर्म छिपाकर उससे प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिया। एक दिन साथ में पिक्चर देखने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान एक मकान में कोल्ड ड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें