कन्नौज। खरीद केंद्रों पर तौल के लिए किसानों का धान डंप है। बिचौलिया किसानों को धान बेचने के लिए आढ़त पर भेज रहे हैं। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई है।
मंगलवार को भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र दीक्षित ने जिलाधिकारी राकेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि जिले में 33 सरकारी धान खरीद केंद्र हैं।
केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों की लापरवाही से धान खरीद नहीं हो रही है। बिचौलिया किसानों को आढ़त पर भेजकर धान खरीद करा रहे हैं। गुरसहायगंज तिर्वा रोड पर इंद्रानगर में दो धान खरीद केंद्र हैं।
एक केंद्र पर केवल बैनर टंगा है। खरीद नहीं हो रही। मौके पर संगठन मंत्री सुभाष चंद्र मिश्र, जिला मंत्री ईश्वर चंद्र दुबे और पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंह मौजूद रहे।