फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ढकापुर्वा सुपर किंग्स ने पांच विकेट से जीता मैच

Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। चौखटा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच बृहस्पतिवार को ढकापुर्वा सुपर किंग्स और मायापुर्वा किंग इलेवन के बीच खेला गया। ढकापुर्वा ने मायापुर्वा टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया। रावेंद्र शतक से चूक गए। बेहतरीन पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन



ढकापुर्वा के कप्तान शैलेंद्र ने टॉस जीत कर पहले बाॅलिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग करने मैदान पर आए मायापुर्वा टीम के खिलाड़ी अमन ने तूफानी पारी खेली और 21 गेंदों पर चार छक्के, चार चौकों की मदद से 51 रन बनाकर अर्द्धशतक लगाया। देवेश एक रन से अर्द्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 20 गेदों पर तीन छक्के चार चौकों की बदौलत 49 रन, हिमांशु ने 14, शिवा ने 24 रन बनाए। सुमित 12 रन बनाकर नाॅट आउट रहे। निर्धारित 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन का विपक्षी टीम को जीत का लक्ष्य दिया। छोटू ने तीन ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट, भोला ने दो ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे मायापुर्वा किंग इलेवन के ओपनर खिलाड़ी अंकित ने आठ गेंदों पर दो छक्के मार कर 13 रन बनाए। अमन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे गए। उनके बाद शिवा ने 15 रन बनाए। दूसरे छोर पर डटे ऑल राउंडर रावेंद्र ने तूफानी पारी खेलते हुए आठ छक्के व छह चौकों की मदद से 30 गेंदों में 93 रन बनाए और शतक बनाने से चूक गए। आकाश ने 18 रन का योगदान दिया। देवेश ने तीन गेंदों पर 10 और प्रशांत ने पांच रन नाॅट आउट रहते बनाए।
विज्ञापन

12 ओवर में पांच विकेट खोकर 176 रन बना कर मैच पांच विकेट से जीत लिया। अमन ने तीन ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए। रावेंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मान सिंह राजपूत ने दिया। मैच के अंपायर विश्वनाथ, गौरव और थर्ड अंपायर राम-लखन, कमेंटेटर दिनेश चंद्र, सिपाही लाल और स्कोरर गंगाधर रहे। इस दौरान अध्यक्ष अनिल राजपूत, आयोजक गोविंद, शिक्षक नीलेश, अनुज राजपूत, नीलू, शरद, राहुल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें