फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर रात भर झूमे श्रद्धालु

Wed, 01 Apr 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सांस्कृतिक लान परिसर में सोमवार रात आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कानपुर से आई जागरण टीम के कलाकारों ने मां दुर्गा के भक्ति गीतों से पूरी रात समा बांधे रखा। नृत्य गीतों व झांकियों के माध्यम से श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन


मां भगवती जवारा एवं जागरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा के बाद भक्ति गीतों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान कलाकार कुमार राकेश, पवन, विजय शर्मा, रोशनी, जया, साक्षी ने फिल्मी धुनों पर आधारित कई भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान ही चिराग ग्रुप दिल्ली द्वारा एक दर्जन से अधिक झांकियों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। इसमें राधा-कृष्ण मयूर नृत्य, शिव तांडव नृत्य, शिव पार्वती नृत्य को लोगों ने जमकर सराहा। कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक अजय चतुर्वेदी अध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता टप्पू कोषाध्यक्ष, प्रभूदयाल सक्सेना, इंजीनियर अनिल पाल, पातीरामराम सक्सेना, रामऔतार मनवसिया, रामप्रकाश पेंटर, त्रिलोकी चतुर्वेदी, रामजी गुप्ता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, डा.संजय पाठक, गोविंद गुप्ता, मोहित भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें