परिजनों ने जीटी रोड पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में लापता दो छात्रों का सुराग न लगने पर भड़के परिजनों ने जीटी रोड जाम कर दी। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। डिगसरा निवासी नितिन पुत्र सिपाही लाल वर्मा व राहुल पुत्र अदोआ थाना तालग्राम जलालाबाद स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 7 के छात्र हैं।
सोमवार सुबह 9 बजे विद्यालय गए थे। शाम को छुट्टी के बाद जब दोनों छात्र घर नहीं पहुंचे तब परिजनों को चिंता हुई काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कोई जानकारी नहीं होने पर परिजनों ने देर शाम जसोदा चौकी पर सूचना दी।
बच्चों का कोई सुराग न लगने से आक्रोशित परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेंद पाठक ने परिजनों को शांत करा कर जाम खुलवाया।