फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में बनें सोलर पावर प्लांट- डा. कलाम

Tue, 07 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी जरूरत स्वच्छ उर्जा है। यदि भारत के 20 करोड़ घरों में छत पर सौर ऊर्जा का पैनल लग जाए तो हिंदुस्तान सौर ऊर्जा मामले में विश्व का अग्रमी देश बन सकता है। वह उमर्दा ब्लाक के चंदुआहार गांव में सोलर पावर प्लांट के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कन्नौज की तरह ही पूरे देश में गांव-गांव सोलर पावर प्लांट को स्थापित करने की जरूरत है। इससे 250 किलोवाट बिजली पैदा होगी। बिजली, पंखे व छोटे पंप चलाने सहित आधारभूत जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम ने कहा कि सड़कों पर स्कूटरों, बाइकों, ट्रकों आदि वाहनों से निकल रहे काले धुंए से बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए बिजली चालित वाहन बनाने होंगे। यह अभियान पूरे देश में चला तो हर साल 14 हजार करोड़ लीटर तेल बचेगा, जबकि 35 करोड़ टन कार्बनडाई आक्साइड गैस का प्रदूषण कम होगा। वहीं विदेशों से कच्चा तेल खरीदने पर खर्च होने वाले 8 लाख करोड़ रुपये बचेंगे। भारत की तुलना में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत अमेरिका में 14 गुनी, दुबई में 16 गुनी, सिंगापुर में 12 गुनी है, लेकिन निकट भविष्य में विकास होने पर भारतीयों की भी खपत बढ़ेगी। इसलिए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तत्काल जुट जाना चाहिए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के दूसरे मुल्कों की तुलना में भारत के गांव, गरीब व किसान बहुत पीछे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि कन्नौज, जालौन, इटावा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कालेज बनवाने का काम सबसे पहले पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से तरक्की तेज होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर ही चंदुआहार गांव में सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। डा. कलाम का आभार जताते हुए कहा कि अब कन्नौज देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां के दो गांवों के लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले करीब एक लाख लोहिया आवासों में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कराया जा रहा है। इन घरों में सूर्य की रोशनी से दिन में पंखे की हवा व रात में एलएडी का उजाला मुफ्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सूबे के अन्य गांवों में भी सोलर पावर प्लांट स्थापित करके बिजली समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें