फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहोसी को तोहफा देंगे सीएम

Sat, 04 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव सात जुलाई को किसान वर्ष के उपलक्ष्य में बहोसी को तोहफा देंगे। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव भी आ रही हैं। सीएम व पूर्व राष्ट्रपति चंदुआहार गांव स्थित सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंडलायुक्त कानपुर इफ्तखारुद्दीन के साथ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, सदर विधायक अनिल दोहरे, डीएम अनुज कुमार झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम रमेश चंद्र यादव, सीडीओ उदयराज यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा सुरेंद्रपाल सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव, तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय का काफिला चंदुआहार गांव पहुंचा।

सबसे पहले अफसरों ने सीएम व पूर्व राष्ट्रपति के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचे। मंच का निरीक्षण किया। निर्माण में लग रही ईंटों व मसाले की गुणवत्ता देखी। बैरीकेटिंग और जनसभा स्थल पर बनाए जा रहे वाटर प्रूफ पांडाल को भी देखा।
विज्ञापन


 इसके बाद सोलर प्लांट कार्यालय पहुंचे। सीएम के आने-जाने के रास्तों को देखा। सोलर प्लांट की गतिविधियों का भी जायजा लिया। मशीनों को भी चेक किया। मंडलायुक्त ने जनसभा स्थल पर ही अफसरों से तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह, कृष्णपाल सिंह, सपा नेता रेहान वारिसी, अरविंद भदौरिया, अजय चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें