फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर वर्ग मदद को आएं आगे’

Fri, 18 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसएम सेवा समिति के तत्वाधान में ब्लाक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को प्राथमिक स्कूल भीखमपुर, प्राथमिक नसरापुर एवं मूक बधिर स्कूल के 150 बच्चों को सर्दी के प्रभाव से बचाने को संस्था के माध्यम से सीडीओ उदयराज यादव, बीएसए रामकरन यादव, संस्था के संरक्षक नवाब सिंह यादव ने स्वेटर बांटे।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि मूक बधिर बच्चों में सामान्य बच्चों की अपेक्षा सोचने व समझने की दोगुनी ताकत होती है। जरूरत है इनको हौसलों को उड़ान भरवाने की। यह बच्चे जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। संस्था की ओर से उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि इन बच्चों को शासन से दी जाने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कटौती नहीं होने दी जाती है। ताकि इनको भरपूर खुराक मिलने से यह जिंदगी की दौड़ में काफी तेजी के साथ दौड़ सकेंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि समिति का प्रयास यह है कि हर गरीब बच्चों को शिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन


कहा कि शिक्षा के प्रभाव के बलबूते अमीरी-गरीबी की खाई को पाटा जा सकता है। कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को इन गरीब बच्चों के लिए सोचना चाहिए। इस सोच के बलबूते हम सारे समाज को शिक्षित कर सकते हैं, जिससे देश की तरक्की संभव है।

इस दौरान प्राथमिक स्कूल भीखमपुर, प्राथमिक नसरापुर व बीआरसी के मूक बधिर बच्चों को ऊनी स्वेटरों का वितरण किया गया। इस मौके पर नीलू यादव, समिति की अध्यक्ष अंजली अवस्थी, निहारिका शर्मा, दिवारीलाल, मोबीन, संजय दुबे, अमित मिश्र, सतेंद्र यादव, अन्नू तिवारी, जिला समन्वयक राजेश वर्मा, संजीव, संजय, श्वेता, सीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें