फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: दो दिन की जांच में पांच रोगी मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। डेंगू थम नहीं रहा है। दो दिन की जांच में जिला अस्पताल में पांच रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच में अब तक सौ से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जिस गांव में अधिक मरीज मिलने की जानकारी मिलती, विभाग दवा का छिड़काव करवा कर जिम्मेदारी पूरी कर लेता। दो से पांच मरीज नियमित मिल रहे हैं। यह आंकड़ा जिला अस्पताल का है। पूरे जिले में 200 से ज्यादा मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं। गुरुवार व शुक्रवार को जिला अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू के पांच रोगी मिले हैं।
आसकरनपुर्वा निवासी कांती (45) पत्नी अशर्फी, शकीला (50) पत्नी बली मोहम्मद निवासी शेखपुरा, कौसेल (12) पुत्र हारुन, अहब (14) पुत्र आदिल निवासी मोहल्ला शेखाना, रावेंद्र चौबे उर्फ गुड्डू ( 38) पुत्र रामऔतार चौबे की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में खिड़की के शीशे टूटे
जिला अस्पताल में दो डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। एक वार्ड ट्रामा सेंटर में तो दूसरा ह्दयरोग विभाग में बनाया गया है। डेंगू रोगियों को मच्छरदानी खुद लानी पड़ती है। कुछ को यह अस्पताल की ओर से दी गई है। ह्दयरोग वार्ड में शीशे टूटे होने से रात के समय मच्छर परेशान करते हैं। इससे रोग ठीक होने की जगह बढ़ने का खतरा बना रहता है। तीमारदार पुनीत का कहना है कि वह घर से मच्छरदानी लाकर मरीज को मच्छरों से बचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें