फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का सीमांकन, बनेगी रोड

Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
काली नदी पर इंदइयागंज घाट पर करोड़ों रुपये से नवनिर्मित पुल पर से जल्द आवागमन शुरू हो जाएगा। छिबरामऊ के एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित इंदुइयागंज गांव पहुंचे और किसानों से वार्ता की। मौके पर ही मौजूद राजस्व कर्मियों को जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को पैमाइश करने के बाद जिस स्थान पर रोड बनेगी उसका सीमांकन कर दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व राजस्व निरीक्षक राम किशोर, लेखपाल सुरेश चंद्र, पीडब्ल्यूडी के जेई हेमराज कसाना और शहजाद अहमद मौके पर पहुंचे। इनकी देखरेख में जमीन की पैमाइश का कार्य शुरू कराया गया।

इस दौरान खेतों के मालिक किसान भी मौके पर रहे। राजस्व कर्मियों ने पुल से लेकर जिस तरफ रोड बनेगी वहां नापजोख की। रोड के लिए चिह्नित जमीन की पैमाइश करने के बाद सीमांकन के तौर पर पत्थर भी गड़वाए गए। इस दौरान सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष कोची यादव, इंदुइयागंज की प्रधान के पति ठाकुर नागेंद्र सिंह, अनिल माथुर, पूर्व प्रधान बृजेंद्र सिंह, राहुल यादव, ठाकुर कौशलेंद्र सिंह आदि ने जेई से वार्ता की।
विज्ञापन


किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें जल्द ही मुआवजे की धनराशि मिलेगी। सड़क निर्माण में किसान सहयोग दें, ताकि पुल पर से लोग आवागमन शुरू कर सकें। इससे मोहनपुर, टिलियाभूड़, चचा संडा, बड़ौरा, भंवरगाड़ा, भरतपुरवा, फराहरन, तराईपुरवा, धीरपुर, गोरी बांगर आदि के किसान, छात्र, नौकरीपेशा लोग पुल से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें