फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में चंद्रशेखर बने ब्लाक प्रमुख

Mon, 08 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड जलालाबाद में हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने 51 वोटों में से 48 वोट हासिल करके एकतरफा जीत हासिल की। जीत की घोषणा होते ही सपाई खुशी से झूम उठे। जमकर आतिशबाजी व गोले दागे गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाने की होड़ मची रही। ब्लाक मुख्यालय से अपने गांव तिलपई तक ब्लाक प्रमुख पैदल गए।
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ के चलते जीटी रोड पर जाम लगा रहा। खुशी में चूर सपाइयों ने जुलूस निकालकर आचार संहिता को तार-तार कर दिया। सुबह 11:30 बजे सपा के जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव 45 बीडीसी सदस्यों को गाड़ियों में बिठाकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचे।

यहां एसडीएम सुनील शुक्ला, सीओ सदर ने पांच-पांच सदस्यों को परिचय पत्र देखने के बाद वोट डालने के लिए जाने दिया। भाजपा प्रत्याशी सरला सिंह 12:20 बजे तीन सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचीं। वोट डालने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ घर लौट गईं। दोपहर एक बजे सपा नेता पीपी सिंह के भाई दो बीडीसी सदस्यों के साथ वोट डालने गए।
विज्ञापन


सबसे अंत में शोभित प्रताप सिंह ने 2:30 बजे अपना वोट डाला। यहां 51 में से सभी बीडीसी ने अपने वोट डाले। तीन बजने के बाद काउटिंग शुरू हुई। आरओ अशोक कुमार, एआरओ अशोक प्रजापति ने मतों की गिनती शुरू की।

इस दौरान विधायक अनिल दोहरे, जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव, जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा, एमएलसी प्रत्याशी पंपी जैन, जिला कोषाध्यक्ष कैश खां, प्रबल प्रताप सिंह बघेल, गणेश द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति संजू कटियार, बऊअन तिवारी, विमलकांत यादव आदि नेता डटे रहे।

शांतिपूर्ण मतदान व सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी सुभाष शाक्य, गुरसहायगंज कोतवाल संतोष व्यास, जसोदा चौकी प्रभारी लाल सिंह यादव भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सवा तीन बजे उप जिलाधिकारी सदर सुनील शुक्ला ने परिणाम की घोषणा की। इसमें कुल 51 वोटों में से चंद्रशेखर को 48 व सरला सिंह को 3 वोट मिले।

जीत जानकारी मिलते ही सपाई नाचे व जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बैंडबाजों के साथ समर्थक जुलूस की शक्ल में तिलपई गांव में सपा नेता रजनीकांत के आवास पर पहुंचे। चंद्रशेखर यादव की ब्लाक प्रमुख पद पर जीत के बाद उन्हें माला पहनाने वालों की होड़ लगी रही।

बीडीसी सर्वेश पाल, रविप्रताप सिंह मामा ठाकुर, पिंकू पाल. मो. इरफान, उमेश सविता, राजीव पाल, अजीत यादव, रवि चक्रवर्ती, मोहर सिंह, उपेंद्र यादव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें