फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गैंगस्टर नवाब सिंह व नीलू को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म व गैंगस्टर के मुकदमे में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व उसके भाई नीलू यादव का दूसरी जेल में स्थानांतरण की मांग करते हुए जिला कचहरी के अधिवक्ता ने समाज कल्याण मंत्री समेत डीएम व एसपी से शिकायत की है। वकील ने आरोप लगाया कि जिला कारागार में मुलाकाती काउंटर पर गैंगस्टर और उसके गुर्गों का कब्जा ह। वह जब एक बंदी से मुलाकात करने गए तो उसके गुर्गों ने अभद्रता की। फिलहाल एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन

थाना सकरावा के गांव जसमेड़ी निवासी वकील अरविंद सिंह चौहान मंत्री असीम अरुण को मंगलवार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह जिला एवं सत्र न्यायालय में वकालत करते हैं। आईटी एक्ट के मुकदमे में साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा के जनपद नूंह थाना पिनगवां गांव शाहचोखा निवासी तारिफ खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कानपुर नगर थाना अरौल गांव मकनपुर निवासी नेमात जिला जेल में तारिफ से मुलाकात करना चाहता था। आठ मार्च को नेमात को जिला जेल में मुलाकात कराने के लिए ले गए। वहां मुलाकात के लिए पर्ची चल रही थी। गैंगस्टर व दुष्कर्म के मुकदमे मेें बंद नवाब सिंह यादव व नीलू यादव के गुर्गे पर्ची नहीं लगने दे रहे थे।
विरोध करने पर गुर्गों ने गालीगलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित वकील ने मांग की नवाब सिंह यादव व नीलू यादव का जेल में आंतक है। ऐसे में दोनों को दूसरे जिले की जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इस संबंध में डीएम व एसपी से बात की और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी विनोद कुमार ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी कमलेश कुमार को दी है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच के बाद पूरे मामले में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें