उमर्दा के पूर्व विधायक कुंवर योगेंद्र सिंह ने
गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। इस दौरान कई मार्गों के किनारे फलदार पौधे
लगाने की मांग की।
कहा कि देखने में आ रहा कि रोड किनारे बबूल समेत अन्य
झाड़ीदार पौधे लगा दिए जाते हैं। इससे जनता को लाभ मिलने की बजाय दिक्कतें
होती हैं। अक्सर कांटों से बाइक व अन्य वाहन पंक्चर हो जाते हैं। यदि
रोडों के किनारे इमली, आम, जामुन, आंवला समेत अन्य फलदार पाधे लगाए जाएं तो
इससे सरकार को लाभ हो सकता है।
वहीं आने-जाने वाले लोगों को भी राहत
मिलेगी। एक-एक किमी का दायरा बनाकर फलदार पौधे लगाकर उसे आम, जामुन, इमली
जोन के तौर पर विकसित किया जाए। फल आने पर इन पेड़ों की सीजनल नीलामी कर
राजस्व बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने इस मांग पर वन विभाग के अफसरों से
वार्ता करके सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया है।