फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्वच्छता व ट्रेनों का समय से संचालन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। यात्रियों ने समस्याएं रखीं और बेहतर व्यवस्था के लिए सुझाव दिए। यात्रियों ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और ट्रेनों के समय से संचालन के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि प्लेटफार्म पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बैठने के लिए बेंच कम हैं और साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं होती। कई यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने की समस्या भी बताई। जनसंवाद कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी और इज्जतनगर मंडल से आए सीनियर डीईई लोको दीपक कुमार चौहान ने यात्रियों से बातचीत की। अधिकारियों ने सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना।
स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और स्टेशन परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना है। जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों से यात्रियों की समस्याओं को सीधे सुनने और समझने का मौका मिलता है, जिससे उनकी जरूरतों के अनुसार सुधार किया जा सके। सीनियर डीईई लोको दीपक कुमार चौहान ने कहा कि इज्जतनगर मंडल यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहा है। यात्रियों से मिले सुझाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर वाणिज्य अधीक्षक योगेंद्र कुमार, बुकिंग क्लर्क कृष्ण कुमार, स्टेशन मास्टर मोहम्मद फैजान, टीसीएम राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें