कन्नौज। चोक सीवर लाइन की सफाई के लिए दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को सर्वे किया। गाजियाबाद से दूसरी टीम शनिवार को सर्वे करने आएगी। अब शीघ्र काम शुरू होने की संभावना है। दिल्ली से हैवी मशीनों को लाकर चोक सीवर लाइन की सफाई कराने की बात कही जा रही है।
सीवर लाइन चोक होने और शेखाना नाला नहीं बनाने की वजह से शहर से सटे सदिकापुर और दरियापुर पट्टी गांव में सीवर का पानी भर गया है। यह पानी फैलता ही जा रहा है। इस जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए शेखाना नाले का पानी सीवर लाइन से निकाला जाना है। इसके लिए ही चोक सीवर लाइन की सफाई कराई जानी है। अधिशासी अभियंता मोहित चक ने काम कराने के किए 15 दिन का समय मांगा है। शुक्रवार को पांचवें दिन दिल्ली से मोहम्मद शरीफ की अगुवाई में आई टीम ने चोक सीवर लाइन का सर्वे किया। जल निगम के अवर अभियंता सौरभ शुक्ला ने बताया कि गाजियाबाद से दूसरी टीम शनिवार को सर्वे करने के लिए आ रही है।