फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाई-बहनों व मां से मारपीट में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। बिजली की लाइन खराब होने का आरोप लगाकर पांच लोगों ने भाई-बहनों व मां को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मटेहना निवासी संतराम ने गांव के नाहर सिंह, श्याम सिंह, चंदन, पंचम, कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया कि 14 जनवरी को गांव के मंडल के घर की बिजली चली गई। पुत्र मिंटू मंडल केे घर की लाइन दुरुस्त करने गया। वहां नाहर सिंह की बिजली की लाइन खराब हो गई। इसी बात पर नाहर सहित सभी लोगों ने गालीगलौज कर पुत्र मिंटू के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। पुत्र को बंधक बनाकर घर के अंदर ले गए। जानकारी होने पर पत्नी सरोज, पुत्री भावना, आरती बचाने गई तो उनके साथ भी मारपीट की। गांव के लोगों के विरोध करने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसओ विनोद कश्यप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलाें का मेडिकल कराया गया है।
-




पानी भरने पर देवर-भाभी को पीटा
ठठिया। थाना क्षेत्र के गांव कुरसारा निवासी राजेश ने गांव के रामू, अमित, फूलमती, देवकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि तीन जनवरी को भाभी ज्ञानवती हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई। विरोध कर भाभी को लात घूसों से मारापीटा। शोर सुनकर भाभी को बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। गांव के लोगों के बीच बचाव करने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें