कन्नौज। डायट में डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों ने पांच-पांच हजार रुपये लिए जाने का आरोप बुधवार को लगाया है। रुपये प्रशिक्षार्थियों से उपस्थिति के नाम पर लिए जा रहे हैं। न देने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सेमेस्टर बैक करने की बात कही जा रही है।
छिबरामऊ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के कुछ प्रशिक्षणार्थियों की बायोमीट्रिक व ऑफलाइन उपस्थिति कम रह गई। इस कारण से अगले सेमेस्टर में जाने से रोक दिया गया। प्रशिक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उपस्थिति पूरी करने के नाम पर पांच-पांच रुपये मांगे जा रहे हैं अगर रुपये नहीं देंगे तो सेमेस्टर बैक करने की बात कही जा रही है।
दो साल पहले भी इस तरह की शिकायतें की जा चुकी हैं। अभी तक डायट कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते कर्मियों के हौसले बुलंद हैं। डायट के प्रभारी प्राचार्य संदीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों से वसूली किए जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने सख्त कार्रवाई की जाएगी।