फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के लिए जिला अस्पताल ने की तैयारी, व्यवस्थाएं दुरुस्त

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में बेड पर लगी मच्छरदानी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जिला अस्पताल पूरी तरह तैयार है। यहां तीन दिन पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी बांट दी गई हैं। अगर कहीं पटाखों से दुर्घटना होती है तो जिला अस्पताल में उपचार से लेकर भर्ती करने की पूरी तैयारी है। इससे कि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ऑनकाल भी चिकित्सकों को रहने के निर्देश दिए गए है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि यदि कहीं पर अप्रिय घटना होने की जानकारी मिलती है तो जिला अस्पताल का स्टाफ पहले से सक्रिय रहेगा। घायल को तत्काल उपचार दिया जाएगा। जले हुए व्यक्तियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उपचार के साथ ही भर्ती करने के लिए वार्ड को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। सभी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई हैं। इससे पीड़ित को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें