फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों को नहीं मिली पीपीई किट

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रोड पर रामाश्रम के पास कन्नौज सीमा पर बिना पीपीई किट के ड्यूटी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। डीजीपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों को पीपीई(व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट नहीं मिली है। पुलिसकर्मी मास्क पहन कर जिले की सीमाओं पर ड्यूटी कर रहे हैं। इससे इनमें कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों की जानकारी पर चिकित्सकों के साथ पहुंचने वाली पुलिस टीमों और जिले की सीमाओं पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को वर्दी के साथ पीपीई किट पहनने के आदेश दिए गए हैं। इससे कि पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस न फैल सके। अभी तक शासन स्तर से जिले में पुलिस के लिए पीपीई किट नहीं आई हैं। पुलिसकर्मियों को बगैर किट के ड्यूटी करनी पड़ रही है।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना संदिग्धों की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट पहना कर भेजा जा रहा है। जल्द काफी संख्या में पीपीई किट आ जाएंगी। इसके बाद जिले की सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मियों को पीपीई किट दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें